कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से तीसरे दिन 1468 प्रवासियों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कटिहार के लिए किया गया रवाना
गुरुवार, मई 14, 2020
दुर्गावती/कैमूर। कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से तीसरे दिन यानि गुरुवार की सुबह 9:50 बजे 1468 प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन बिहार के दानापुर बरौनी एवं कटिहार जंक्शन के लिए रवाना हुई.स्पेशल ट्रेन में कुल 24 बोगी जुड़े हुए थे.स्टेशन से खुली यह स्पेशल ट्रेन सीधे दानापुर कटिहार एवं बरौनी जंक्शन पर ही रुकेगी.मौके पर कैमूर एडिएम सुमन कुमार,असिस्टेंट कमांडेंट टिके अग्नि होत्री,डिएसपी रघुनाथ सिंह,वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार अमर,थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारी व भारी संख्या मे पुलिस के जवान मौजूद थे. वहीं ट्रेन खुलने से पहले सभी प्रवासी मजदूरो का यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा गांव के पास जांच केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग एवं रजिस्ट्रेशन कराकर पैदल ही कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे. ट्रेन की जनरल बोगी में 40 और स्लीपर कोच मे 80 सोसल डिस्टेंस से बैठाया गया. ट्रेन खोलने से पहले सभी यात्रियों को भोजन का पैकेट एवं पिने के लिए बोतल का पानी दिया गया. कर्मनाशा रेलवे स्टेशन से 9:50 बजे ट्रेन को रवाना किया गया. हौसला अफजाई के लिए तालियां बजाई गई.
Tags

