# कैमूर लाइव न्यूज़ से बंटी जायसवाल की रिपोर्ट...
# पूर्व के सरकार में करोड़ो की आय के बाद भी नहीं देते थे टैक्स, अब टैक्स देने वालों में हुई इजाफा
रामपुर/ कैमूर. भभुआ उपचुनाव को लेकर नामांकित प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार शुरू हो गया है. हर प्रत्याशी अपने जीत के लिए ताल ठोंक रहे है. होली बाद चुनाव प्रचार प्रसार का रंग दिखने लगा है. शनिवार को दिवंगत भाजपा विधायक आनंदभूषण पांडेय की पत्नी सह भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय के समर्थन में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने रामपुर प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. केंद्रीय कृषि मंत्री ने अकोढ़ी, बसिनी व खजूरा गांव में दौरा करते हुए भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडेय को जीता कर दिवंगत विधायक के अधूरे सपने को पूरा करने की बात कही.

भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जीताने की अपील की. अकोढ़ी गांव में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पहले की सरकार में करोड़ो लोगों के लाखों की आय थी. लेकिन बहुत से लोग टैक्स नहीं देते थे. लेकिन मोदी की सरकार में टैक्स देने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. किसानों के लिए कृषि से संबंधित चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया. मौके पर एमएलसी संतोष कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रामपुर मनोज जायसवाल, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष कृष्णा चौबे, संदीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, कुंवर सिंह, समिनुद्दीन अंसारी, रघुवंश राम सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.