कैमूर लाइव न्यूज से बंटी जायसवाल
भभुआ/ कैमूर. गुरूवार को सदर प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देश्यीय भवन में होली मिलन सह विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया. विदाई समारोह के दौरान तत्कालीन बीडीओ मानेंद्र कुमार को प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह, वर्तमान बीडीओ मुकेश कुमार ने गुलदस्ता देकर माला पहना कर विदाई दी गयी.
सभी अधिकारियों व कर्मियों की विदाई के समय भावुक हो गये. वही इस दौरान अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी गयी. मौके पर बीईओ मालती नगीना, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बजरंग प्रताप सिंह, बीएओ सुरेंद्र सिंह, सभी अधिकारियों, पंचायत सचिव, आवास सहायक आदि ने भाग लिया.
आरआरएस ने अबीर गुलाल लगाकर होली दी बधाई 
भभुआ/ कैमूर. गुरूवार को शहर के टाउन हाईस्कूल में आरआरएस के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा प्रार्थना कर एकीकरण किया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं व बधाई दी गयी. मौके पर राकेश तिवारी, नागेंद्र जायसवाल, अनिल दूबे, रविशंकर दूबे, जितेंद्र दूबे, मोती लाल, हीरा सिंह, विनोद कश्यप सहित कई आरआरएस कार्यकर्ता थे.
