राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड के अपराधियों की जल्द हो गिरफ्तारी, मिले कड़ी सजा


भभुआ कैमूर. सूबे में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है. इससे साफ तौर पर पता चलता है कि सरकार अपराध पर नियंत्रण नहीं लगाने में सक्षम नहीं दिख रही है.अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है. उनका बोलबाला है. यह बातें मंगलवार को रामपुर प्रखंड के तरांव गांव में दोहरे पिता पुत्र हत्याकांड के परिजनों से राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष 
प्रोरामबली चंद्रवंशी ने भभुआ लौटकर शहर के गुलजार वाटिका में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही. उन्होनें कहा कि तरांव दोहरे हत्याकांड के परिजनों से मिल आ रहे है. उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढ़ाढ़स बंधाया गया है. मृतक के परिजनों से

 घटना के बारे में जानकारी ली गयी. वही परिजनों को अपने तरफ से मदद दिलाने का आश्वासन दिया. वही उन्होंने कहा कि  मृतक के परिवार को

 एक पीडीएस दुकान देने, 10-10 लाख का मुआवजा देने

अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने  परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र का लाइसेंस देने की सरकार से मांग की. यह बताया कि तरांव गांव की दोहरे पिता पुत्र की हत्याकांड की घटना काफी शर्मनाक है. पुलिस की 

सुरक्षा के अभाव में यह घटना घटी है. क्योंकि इसके 14 साल पहले वंशी चंद्रवंशी के एक पुत्र का अपहरण भी हुआ था. लेकिन पुलिस गंभीर नहीं रही. उन्होंने कहा कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पुलिस कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई करें.मौके पर पूर्व जिला 

परिषद अध्यक्ष रोहतास चंद्रदेव बिद, नंद किशोर,बिरजू सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अकलू राम, नगर अध्यक्ष अवनिश पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद सिंह, अजीमुद्दीन अंसारी, चंद्रमोहन पाल, सिद्देश्वर कुशवाहा, कमर खां, पशुपति नाथ सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top