भभुआ/कैमूर (बंटी जायसवाल)। किसी कवि ने लिखा है जिंदगी कब किसको कौन से मोड़ पर ले जाये कोई नहीं जानता है। लेकिन उसे सहारा देने वाला कोई न कोई मिल ही जाता है। वह चरितार्थ होता हुआ दिखा कैमूर के एक गायक कलाकार ढुनमुन राजा रसिया के साथ। जिसे गायकी छोड़ ₹250 मजदूरी करना पड़ा। लेकिन जब उसने अपने फेसबुक पर अपना दर्द साझा किया तो कैमूर के गीतकार डीके सिंह ने इसकी जानकारी कैमूर लाइव न्यूज़ से शेयर की और मदद के लिए व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए अपील की।
यह भी पढ़े : Exclusive: जिला प्रशासन से तीन बार सम्मानित गायक कलाकार कर रहा मजदूरी, कहा कलाकारी खत्म, इस मोड़ पर आ गए साहब
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की मदद
जिसके बाद कैमूर लाइव न्यूज़ ने इस गायक कलाकार के लॉक डाउन के दर्द को खबर के माध्यम से विस्तार से पब्लिश किया। फिर क्या था। जिला प्रशासन ने कैमूर लाइव न्यूज़ के खबर का संज्ञान लिया।जिसके बाद कैमूर लाइव न्यूज़ से जानकारी प्राप्त करने के बाद जिला प्रशासन के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने उस गायक कलाकार ढुनमुन राजा रसिया को जिला मुख्यालय बुला कर ₹11 हजार व खाद्य सामग्री देकर मदद किया। साथ ही आगे की मदद करने का आश्वासन दिया। जिससे कैमूर लाइव न्यूज़ के खबर का असर हुआ है।
फ़ोटो - जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने गायक कलाकार को खाद्य सामग्री देते
गायक कलाकार ने कैमूर लाइव न्यूज़ को दिया धन्यवाद
इसके बाद गायक कलाकार ने जिला प्रशासन के तरफ से मदद मिलने पर धन्यवाद दिया। वही गायक कलाकार ने कैमूर लाइव न्यूज के बंटी जायसवाल को भी धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। कहा आपने कैमूर लाइव न्यूज़ के माध्यम से मेरे दर्द को खबर के माध्यम से साझा किया है। उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आज आपके खबर के माध्यम से ही हमें जिला प्रशासन द्वारा मदद मिला है। वही गीतकार डीके सिंह का भी आभार व्यक्त किया।
कैमूर लाइव न्यूज ने गायक कलाकार का दर्द खबर से किया साझा
जिन्होंने मेरी समस्या को कैमूर लाइव न्यूज़ तक पहुँचाया। कैमूर लाइव न्यूज़ पोर्टल के बंटी जायसवाल ने भी ''Exclusive: जिला प्रशासन से तीन बार सम्मानित गायक कलाकार ढुनमुन राजा रसिया कर रहा मजदूरी, लॉक डाउन में बना बेेरोजगार" नामक शीर्षक से खबर विस्तार से प्रकाशित किया। जिसका खबर का असर तुरंत हुआ और गायक कलाकार को जिला प्रशासन से मदद भी मिला। इसके साथ ही गायक कलाकार के उज्जवल भविष्य के लिए कैमूर लाइव न्यूज़ कामना करता है। 

फ़ोटो - जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने गायक कलाकार को 11 हजार रुपये सहायता राशि जीविकोपार्जन के लिए
कैमूर लाइव न्यूज़ के तरफ जिला प्रशासन को मदद के लिए आभार
कैमूर लाइव न्यूज़ के खबर को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन द्वारा गायक कलाकार ढुनमुन राजा रसिया को मदद के लिए आभार है। सबसे बड़ा आभार जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा का जिन्होंने गायक कलाकार को अपने हाथों से 11 हजार रुपये जीविकोपार्जन के लिए व खाद्य सामग्री देकर मदद किया। इसके लिए कैमूर लाइव न्यूज़ के तरफ से आभार।
प्रशासन से अपील
इसी तरह जिले के अन्य कलाकार जो गरीबी,भुखमरी से जूझ रहे और जो प्रशासन तक मदद की गुहार नहीं लगा पाते है। वैसे कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित कर उन्हें जितना हो सकें मदद की जाती तो प्रशासन के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते। वैसे कलाकार जो सीजन में तो अपने कला के माध्यम कमाई कर गुजारा कर लेते है। लेकिन उनका काम खत्म होने के बाद कोई नहीं पूछता है। वे बेरोजगार हो जाते है। वैसे कलाकारो को रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए।
जिला प्रशासन से तीन बार सम्मानित
कैमूर लाइव न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में गायक कलाकार ढुनमुन राजा रसिया ने बताया कि गाने का शौक बचपन रहा। 2014-2015 गायिकी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने का सोच लिया। इसके बाद ही गाना गाते आ रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा हर कार्यक्रम में अपने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया। जिसमें तीन बार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
वॉयस ऑफ कैमूर विनर बना
जल जीवन हरियाली कार्यक्रम,बाल विवाह,शराबबंदी, दहेज मुक्ति उन्मूलन के दौरान मानव श्रृंखला के लिए जागरूकता में जिला प्रशासन के साथ अपने टीम के साथ जागरूकता गीत गाया। वही मुंडेश्वरी धाम में जल जीवन मुख्यमंत्री के अगमन के दौरान भी स्टेज परफॉर्मेंस दिया था। पिछले साल भगवान भास्कर महोत्सव भभुआ में प्रथम पुरस्कार से जिला प्रशासन डीएम साहब द्वारा सम्मानित किया गया था। वही मतदाता जागरूकता के लिए voice of kaimur के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। स्वतंत्रता दिवस में कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा ट्रॉफी व मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



