कैमूर में बेटे ने विवाद में मां की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भभुआ/कैमूर। कैमूर में बेटे ने अपनी मां को लाठी-डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी।मामला कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव की है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े : यूपी बिहार बार्डर पर बने जांच केंद्र का यूपी के आईजी विजय सिंह मीणा ने लिया जायजा,कराया अपना थर्मल स्क्रीनिंग, दिया कई प्रकार का निर्देश

बताया जाता है कि सोमवार की रात में बहेरिया गांव में माँ व बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बेटे ने माँ को लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक महिला के दो पुत्र है। हत्या करने वाला छोटा बेटा को लोगों द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है।

यह भी पढ़े : डीलर द्वारा 5 किलो मुफ्त वाला राशन में कटौती कर कम देने पर राशनकार्डधारियों ने किया हंगामा, एसडीएम से की शिकायत

वही इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बेटे ने माँ की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। जिसकी सूचना चांद थाना को पुलिस को मिली तो सूचना पर पहुँची तो आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। लोगों द्वारा आरोपी बेटे मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा था। जिसे मेडिकल जांच कराने पर स्वास्थ्य पाया गया डॉक्टरों द्वारा। जिसके बाद आरोपी बेटे को जेल भेजा जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top