![]() |
| थर्मल स्क्रीनिंग कराते यूपी आईजी विजय सिंह मीणा |
इसके बाद प्लेन, ट्रेन एवं बसों का आवागमन रोक दिया गया केवल आवश्यक वस्तु के वाहन तथा इमरजेंसी पास धारक वाहनों के आवागमन की ही इजाजत दी गई .तथा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ने वाले जगहों पर बॉर्डर सील कर दिया गया. इसी क्रम में मंगलवार को यूपी के वाराणसी रेंज के आईजी विजय कुमार मीणा ने युपी बिहार बॉर्डर पर पहुंचकर जांच केंद्र का जायजा लिया .इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों से किस तरह वाहनों की जांच होती है.उन्होंने वहां पर मौजूद अधिकारियों से पूछताछ की जानकारी ली.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां पर तैनात पुलिस जवानों के पास मास्क व सेनीटाइजर अवश्य रहना चाहिए उन्होंने कहा कि जो भी सामग्री की कमी है उसे पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया.आईजी ने ड्यूटी पर तैनात मेडिकल टीम से अपना भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए वहां से युपी चन्दौली की तरफ रवाना हो गये. इस दौरान चंदौली एसपी हेमंत कुटियाल ,एसडीएम विजय नारायण सिंह, सैयदराजा थाना अध्यक्ष संतोष राय सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे .



