डीलर द्वारा 5 किलो मुफ्त वाला राशन में कटौती कर कम देने पर राशनकार्डधारियों ने किया हंगामा, एसडीएम से की शिकायत

#विकट परिस्थिति में सरकार द्वारा मुफ्त राशन देने में डीलर कर रहे है हकमारी
#भभुआ एसडीएम ने डीलर को दी चेतावनी, कम राशन देने पर होगी कार्रवाई
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना को पूरे देश में लॉक डाउन है। गरीब वर्ग के लोगों का काम धंधा बंद हो चुका है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें खाने पीने की समस्या खड़ी हो रही है।इसलिए सरकार द्वारा गरीबों व राशनकार्डधारियों को 5 किलों मुफ्त राशन देने की घोषणा की है। जिसमें 3 किलो चावल व 2 किलो गेहूं देना है। लेकिन सरकार द्वारा घोषणा व प्रशासन द्वारा इस घोषणा को लागू कराने के लिए पहल शुरू कर दिया गया है।
एक ऐसा मामला सामने आया है जहां डीलर द्वारा मुफ्त के राशन देने में कटौती कर दिए जाने के मामले में राशन कार्डधारियों ने हंगामा शुरु कर दिया। मामला भगवानपुर प्रखंड के खीरी गांव की है। जहां मंगलवार को खीरी गांव के डीलर वशिष्ठ सिंह के पास राशनकार्डधारी मुफ्त वाला व अन्य राशन लेने के लिए पहुँचे हुए थे। लेकिन डीलर द्वारा राशनकार्डधारी को 5 किलो मुफ्त वाला राशन देने की बजाय साढ़े 4 किलो ही दिया जा रहा था। जिसके बाद राशनकार्डधारी आग बबूला होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में राशनकार्डधारी पहुँचे हुए थे। डीलर से हंगामा करने वाले राशनकार्डधारियों का कहना था कि उन्हें सरकार द्वारा जो मुफ्त 5 किलो राशन देने की बात कही गयी है उसके अनुसार हमें चाहिए। हमें राशन में कटौती नहीं होना चाहिए।
कम राशन देने की शिकायत प्रखंड के पदाधिकारी व पंचायत के मुखिया को भी दिया।लेकिन किसी ने इनकी बात नहीं सुनी। इसके लोगों ने भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला को फोन कर डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत की। एसडीएम ने राशनकार्डधारियों के तुरंत बातों को सुनकर संज्ञान लेते हुए डीलर को फोन कर कम राशन देने वाले डीलर को निर्देश दिया कि वे सभी गरीबों को पांच किलो राशन दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राशन देने में कटौती करते हैं तो दुकान सील करके प्राथमिकी दर्ज करा दिया जाएगा। तब जाकर डीलर ने सभी गरीब राशनकार्डधारी के बीच मुफ्त वाला 5 किलो राशन देने का काम शुरू कर किया।
जानकार सूत्रों के मूताबिक़, बताया जाता है कि कोरोना वैश्विक महामारी से देश संकट से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा सभी लोगों से मदद करने की अपील की जा रही है। सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त में राशन देने की घोषणा की गई है। सरकार द्वारा डीलरों को राशन उपलब्ध करा दिया गया। लेकिन इस विकट परिस्थितियों में भगवानपुर प्रखंड के अधिकांश डीलरों द्वारा गरीबों के राशन वितरण में कटौती कर हकमारी कर रहे है। ऐसी समय में भी डीलर गरीबों को मदद करने के बजाय उनके राशन को कटौती कर कालाबाजारी करने में लगे हुए है।गरीबों ने एसडीएम जन्मेजय शुक्ला से आग्रह किया है कि राशन का वितरण पदाधिकारी के समक्ष मुफ्त व पैसे वाले सस्ते अनाज का वितरण करवाएं। ताकि गरीबों का हकमारी नहीं हो।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top