#वंचित 300 लोगों को जीविका को फार्म देने के बाद 29 लोगों का बना सूची,लोगो में आक्रोश
#अत्यंत गरीब,भूमिहीनों का आवेदन हुआ निरस्त, तो लोग पहुँचे रामपुर प्रखंड मुख्यालय, बीडीओ को दिया आवेदन
#गरीबों में जीविका व विभाग के प्रति है आक्रोश, गड़बड़ी का लगाया आरोप
रामपुर/कैमूर। सरकार द्वारा कोरोना को लेकर किये गए लॉक डाउन में राशन कार्ड से वंचित अत्यंत गरीब परिवार को जिन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। वैसे लोगों के लिए जीविका के माध्यम आवेदन लेने के लिए कहा गया था। जिसके बाद जीविका की सीएम द्वारा फार्म भी गांवो में लिया गया।
सबार पंचायत के सबार गांव के संजय पाल ने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा 300 फार्म को राशन कार्ड बनाने के लिए भरा गया। लेकिन इसमें 29 लोगों की ही सूची बनायी। इस सूची की जानकारी वैसे लोगों को नहीं रखा गया है।अत्यंत गरीब वाले को नहीं रखा गया। गड़बड़ी किया गया है।
असगर अंसारी ने बताया कि उनके पास न राशन कार्ड,न उनका जमीन और न ही उनके परिवार में कोई सहारा ही है। ऐसे लोगों का नाम सूची में नहीं है और उनका फार्म हटा दिया है। हम मांग करते है। जांच कर फिर से सूची में नाम जोड़ा जाए।
अगर राशन कार्ड बनाने की सूची में इस बार भी गड़बड़ी हुई तो अत्यंत गरीब परिवार को लाभ नहीं मिल पायेगा। सरकार को फिर जनता कोसेंगी। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिरकार हर बार ऐसा क्यों होता है जिन्हें सरकार की योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए उन्हें नहीं मिल पाता है। जो साधन संपन्न है उन्हें राशन कार्ड या अन्य योजनाओ का लाभ मिलता है।
वही इस मामले में रामपुर बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 1460 फार्म जीविका के माध्यम से मिला है। जिसका इंट्री होने पर जांच कराया जा रहा है।

