नवोदय विद्यालय 6 वीं प्रवेश परीक्षा में यशस्वी ने मारी बाजी, परिजनों में खुशी का माहौल
शनिवार, जून 20, 2020
दुर्गावती कैमूर। नवोदय विद्यालय के 6 वीं की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। जिसमें दुर्गावती के प्राथमिक विद्यालय सोनांव के पांचवी कक्षा की छात्रा यशस्वी जायसवाल उर्फ यूशी का नवोदय विद्यालय के 6 वीं कक्षा के प्रवेश परीक्षा में रिजल्ट हुआ है. रिजल्ट के साथ छात्रा के चयन होने पर विद्यालय परिवार समेत परिजनों में खुशी का माहौल है. यशस्वी जयसवाल के पिता सुनील जायसवाल रोहतास में डिस्टिक अकाउंट मैनेजर है. वही यशस्वी के माता सुषमा जायसवाल ब्रज शारदा 10+2 स्कूल मोहनियां मे शिक्षिका पद पर कार्यरत है. छात्रा के दादा ईश्वर चंद्र प्रसाद मिडिल स्कूल के हेड मास्टर से रिटायर हैं. नवोदय विद्यालय में छात्रा का चयन होने पर डॉ संतोष जायसवाल ने मुंह मीठा करवाकर उज्जवल भविष्य की कामना की. छात्रा के माता पिता ने छात्रा की सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों को देते हुए आभार जताया है.
Tags

