गलवान घाटी में शहीद हुए भारत के वीर सपूतों के याद में युवकों ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

दुर्गावती (कैमूर) मुबारक अली।
 भारत चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प मे भारत के 20  शहीद भारतीय सपूतों की याद में मदद फाउंडेशन के सदस्यो ने बुधवार की शाम आजाद अली वं संदीप गुप्ता के नेतृत्व में दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा बाजार में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कैंडल मार्च खजुरा बाजार के पूर्वी छोर से निकलकर यूपी बिहार बॉर्डर तक निकाला गया।

युवक अपने  हाथों में कैंडल व तख्तियां लिए हुए आगे बढ रहे थे. कैंडल मार्च में काफी संख्या में युवक शामिल थे. और युवक हिंदुस्तान जिंदाबाद चाइना मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. तथा चाइना होश में आओ का नारा बुलंद कर रहे थे. कैंडल में आजाद अली,गोकुल गुप्ता,संदीप गुप्ता,टोनी कुमार,सुजीत कुमार, अनिल चौरसिया,सुनिल खरवार, शेरमुहम्मद शाह,शहजाद अली,नंदन,रवि, रुस्तम सहित यूपी बिहार के  काफी संख्या मे युवक शामिल रहे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top