#बहन के ससुराल लोहरा से खिचड़ी पहुँचा कर आने के दौरान हुई घटना
भभुआ कैमूर/ चेनारी रोहतास। रोहतास के चेनारी से बड़ी खबर आ रही है। जहां पर कैमूर के युवक की ऑटो व बाइक की टक्कर में घटनास्थल पर ही मौत में हो गई है। यह घटना चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी मल्हीपुर रोड गणेशपुर गांव के समीप हुआ है। मृतक की पहचान कैमूर जिला बेलाव थाना क्षेत्र के अहिराव गांव निवासी सागर बिंद के 40 वर्षीय पुत्र हरिद्वार बिंद के रूप में हुई है।वही घायल लड़की 10 वर्षीय चांदनी कुमारी मृतक हरिद्वार बिंद की बेटी बतायी जाती है।
बहन के ससुराल खिचड़ी लेकर गया था
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक हरिद्वार बिंद अपने बेटी के साथ बाइक से अपनी बहन के ससुराल लोहरा खिचड़ी लेकर आज मंगलवार को ले गया। खिचड़ी पहुँचा कर बाइक से अपनी बेटी के साथ लगभग 4 बजे गांव को जा रहा था। इसी बीच गणेशपुर गांव के समीप ऑटो व बाइक में टक्कर हो गयी। जिसमें हरिद्वार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और बेटी घायल हो गयी। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए चेनारी पीएचसी लाया गया।
इकलौता पुत्र था,मृतक की तीन है पुत्री
जहां इलाज के बाद डॉक्टरों द्वारा लड़की की गंभीर स्थिति देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन चेनारी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुँची। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के गांव के लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक हरिद्वार अपने पिता का इकलौता है। वही मृतक की तीन पुत्रियां है।
बोले चेनारी थानाध्यक्ष
इस संबंध में चेनारी थानाध्यक्ष निखिल कुमार राय ने बताया कि ऑटो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और एक लड़की घायल हो गयी है।जिसे सासाराम रेफर कर दिया गया है। मृतक बेलाव थाना के अहिराव गांव का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया।

