भभुआ कैमूर। आज मंगलवार को भभुआ शहर के नगरपालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में खसरा रूबेला टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने दीप जला कर किया। डीएम ने कहा कि खसरा और रूबेला खराब बीमारी है। खसरा जानलेवा बीमारी है।इससे बचाव के लिए टीका लगाने की जरूरत है। बताया गया कि प्रभावित रोगी द्वारा का स्नेह एवं सीखने से फैलता है।
गर्भवती महिलाओं को बीमारी का खतरा
रूबेला बीमारी होने पर गर्भवती महिला को अपंग बच्चे जन्म लेते है। इसके प्रभाव से बच्चों को निमोनिया 10 एवं मस्तिक में संक्रमण जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है। जो नवजात शिशु एवं बच्चों के मृत्यु का प्रमुख कारण है। इस दौरान विद्यालय के वर्ग 8 की छात्रा सिमतम मासूम व सिमरन खातून को लगाया गया। मौके पर सीएस डॉ मिथिलेश झा,डीपीएम विवेक कुमार सिंह, डीपीओ यदुवंश राम, बीईओ मालती नगीना, प्रधानाध्यापक पीयूष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को लगेगा टीका
खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा और एक माह तक चलेगा। इस अभियान में 9 माह से 15 वर्ष आयु तक के 6,26,686 लाख बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। बताया गया कि अभियान के पहले दो सप्ताह तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों, मदरसे आदि में 10 वर्ष से नीचे के बच्चों को खसरा रूबेला का टीका लगाया जाएगा। इसके अगले सप्ताह से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को छूटे हुए बच्चों को लगाया जायेगा।

