कोरोना व लॉक डाउन के प्रति जागरूक करने को कलाकार अमरीशपुरी ने बनाया सैंड आर्ट, घर में रहने,सुरक्षित रहने का दिया संदेश

सैंड आर्ट बनाता कलाकार अमरीशपुरी
#सैंड आर्ट में पीएम मोदी, कोरोना का किया चित्रण
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। कोरोना वायरस से बचाव व लॉक डाउन का पालन कराने को कलाकार द्वारा सैंड आर्ट बना कर जागरूक किया जा रहा है। दरअसल, कैमूर जिले का होनहार कलाकार अमरीशपुरी द्वारा अपने कला के माध्यम से लोगों को कोरोना को लेकर किये गए लॉक डाउन के  दौरान घरों में रहने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सैंड आर्ट बनाया गया।
गांव में रहकर कलाकार ने बनाया बालू पर कलाकृति
खुद कलाकार अमरीशपुरी कोरोना से बचाव को लेकर किये गए इस लॉक डाउन का पालन करते हुए कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित अपने मझियाव गांव में है। जहां वह अपने घर पर ही कोरोना व लॉक डाउन के प्रति लोगों को जागरूक को सैंड आर्ट बनाया। इस सैंड आर्ट में स्टे होम, सेव लाइव लिखा गया है और प्रधानमंत्री मोदी व कोरोना का चित्रण किया गया है।
कलाकार से लॉक डाउन का पालन करने की अपील
कलाकार अमरीशपुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर लॉक डाउन घोषित किया गया है।पहली बार लॉक डाउन 14 अप्रैल तक 21 दिनों का था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामले को देखते हुए दूसरी बार लॉक डाउन को 3 मई तक 19 दिनों का बढ़ाया गया। ऐसे में पीएम मोदी के बढ़ाये गए लॉक डाउन का लोगों को पालन करना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।
घर में रहने,सुरक्षित रहने का सैंड आर्ट से दिया संदेश
कलाकार ने बताया कि घर पर रह कर बालू पर कलाकृति यानी सैंड आर्ट के माध्यम से पीएम मोदी का पोट्रेट व कोरोना बना कर स्टे होम सेव लाइव लिखा गया है। जिसके माध्यम से लोगों को बताने व जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। लोग कोरोना से बचने के लिए इस लॉक डाउन में घर में रहे और सुरक्षित रहें। कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय है घर में रहना और लॉक डाउन का पालन करना। तभी हम कोरोना से बच सकते है और अपने परिवार को बचा सकते है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top