![]() |
| भभुआ में मानव बल कर्मियों को खाद्य सामग्री का पैकेट देते विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवशंकर प्रसाद |
गुरुवार को पहले दिन भभुआ साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी के कार्यालय के सभागार भवन में 43 मानव बल कर्मियों के बीच खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण किया गया। मानव बल कमियों को खाद्य सामग्री का पैकेट(सप्लाई) विद्युत कार्यपालक अभियंता शिव शंकर प्रसाद व प्रोजेक्ट विद्युत कार्यपालक अभियंता पवन कुमार द्वारा किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, खाद सामग्री के पैकेट में 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2 किलो दाल, 1 किलो सरसों तेल, 1 किलो नमक, हल्दी मसाला इत्यादि था।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया। इस संबंध में भभुआ एसडीओ रंजन कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के तरफ से 240 मानव बलों कर्मियों जो प्रोजेक्ट व सप्लाई में मिस्त्री के रूप में काम करते है।उन्हें लॉक डाउन की अवधि में खाने पीने में कोई परेशानी ना हो। इसके लिए खाद्य सामग्री का पैकेट का वितरण करने की शुरुआत की गई है।
जिसमें पहले दिन भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर प्रखंड के 43 मानव बल कर्मियों को खाद्य सामग्री का पैकेट वितरण किया गया है। इसी तरह अन्य प्रखंडों के मानव बल कर्मियों को प्रतिदिन उस प्रखंड के जेई के माध्यम से सूचना देकर भभुआ में बुलाया जाएगा।
इसके बाद उन्हें खाद्य सामग्री का पैकेट का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर भभुआ जेई आनंद कुमार,चैनपुर जेई जयराम कुमार,रामपुर जेई कमलेश कुमार सहित कई विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।





