भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल). कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के मोकरी पंचायत के मुखिया जय शंकर बिहारी के पिता की गुरुवार की रात छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से गिर कर मौत हो गयी. मृतक मुखिया के पिता मोकरी गांव निवासी रिटायर्ड पंचायत सचिव रामधनी प्रसाद 83 वर्षीय बताये जाते है. जो भभुआ शहर के वार्ड 13 में बने मकान में रहते थे. गुरुवार की रात खाना पीना खाकर छत पर सोने गए थी. इसी बीच रात में हल्की बारिश होने लगी तो वे सीढियो से उतरने लगे. इसी बीच असन्तुलन खोकर सीढ़ियों से गिर गए. रात होने के कारण आवाज देने के बाद कोई सुन नहीं पाया होगा. शुक्रवार की अहले सुबह उनके पुत्र को मौत की सूचना मिली. मुखिया के पिता के मौत की खबर जैसे ही उनके निवास गांव मोकरी पहुची की गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. साथ ही पूरे कैमूर के जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की सुुचना पर मुखिया ने अपने पिता को लेकर सदर अस्पताल लेकर पहुचे,जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जिसके उनके शव को उन्हें गांव लाया गया। मुखिया के पिता की मृत्यु की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव में उनके घर पर सैकड़ो लोगो की हुजूम उमड़ पड़ा. मुखिया के पिता का निधन सुन कर अंतिम दर्शन के लिए गांव मोकरी में दर्जनों जनप्रतिनिधि पहुँचे. जहां पर शोक संवेदना प्रकट की. वही जब मुखिया के पिता का अंतिम यात्रा निकला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
जानकारी के मुताबिक, मृतक रामधनी प्रसाद एक रिटायर्ड पंचायत सचिव थे जो 1999 में पंचायत सचिव से रिटायर्ड होकर भभुआ के पोस्टऑफिस गल्ली में घर बनाकर रहते थे. वे अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी को छोड़ गए. उन्होंने अपने दोनों बेटे व दोनों बेटी का शादी कर दिया है. वही दो बेटे में बड़ा बेटा मोकरी पंचायत के मुखिया है व छोटा बेेटा रामपुर प्रखंड में प्रखंड समन्वयक के पद पर कार्यरत है. मुखिया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए भभुआ विधानसभा की पूर्व विधायक प्रत्याशी नीतू सिंह यादव, दुमदुम पंचायत के मुखिया प्रेमचंद जायसवाल, भभुआ प्रमुख प्रतनिधि कमलेश सिंह, बेतरी पंचायत के बीडीसी गिरधारी शर्मा, मोकरी पंचायत के सरपंच सोनू पटेल सहित दर्जनों जनप्रतनिधि उपस्थित हुए

