हरा पेड़ काट कर बेचने की सूचना पर सीओ ने की कार्रवाई, दो चालक गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर जब्त

भभुआ/कैमूर. कैमूर के रामपुर से बड़ी खबर है. जहां हरा पेड़ को काट कर बेचने की सूचना पर रामपुर सीओ भरतभूषण सिंह ने कार्रवाई की है. यह कार्रवाई करमचट थाना अंतर्गत मडैचा गांव में शुक्रवार को किया गया. सीओ भरत भूषण सिंह ने ने बताया कि गुप्त सूचना मिला की सबार थाना क्षेत्र के मड़ैचा गांव में एक विशाल आम का पेड़ काटकर उसके टुकड़े को सासाराम के ठेकदार द्वारा ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा है. जिसके सूचना पर हमने मडैचा गांव पंहुचा तो देखा की सासाराम के ठिकेदार धनु शर्मा द्वारा दो ट्रैक्टर पर हरा आम का पेड़ काट कर टुकड़े को लोड किया जा रहा है. हमने उक्त ठेकेदार से लकड़ी ले जाने के लिए परमिशन पेपर की मांग की तो उक्त ठेकेदार द्वारा नहीं दिखाया. जिसे दो ट्रैक्टर सहित दो चालक को पकड़ करमचट थाना को सुपुर्द कर दिया. ठेकेदार दो चालक सहित अन्य दो लोगो के ऊपर पेड़ काटने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप नामजद प्राथमिकी दर्ज मेरे द्वारा करवाया गया. 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top