बिहार के बक्सर में मिले 2 और पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा पहुँचा 225, लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का मामला

पटना : पूरे देश में लॉक डाउन का दूसरा चरण चल रहा है। बिहार में लॉक डाउन जारी है। लेकिन इस बीच बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ते ही जा रहा है। आज बिहार में 2 और नए कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 225 हो गया है। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज पहले अपडेट में 2 और कोरोना पॉजिटिव के मिले है। जिसके बाद बिहार में यह आंकड़ा 223 से बढ़कर 225 हो गया है। जो नए कोरोना पॉजिटिव पुरुष मरीज मिले है। वह बक्सर नया भोजपुर के रहने वाले है।जिनकी उम्र 35 साल और 67 साल है। गौरतलब है कि बक्सर में इन दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजो के मिलने के बाद अब यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top