बिहार में 9 और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा बढ़कर पहुँचा 223, मुंगेर कोरोना का हॉट स्पॉट, कहर जारी

पटना : बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कल तक 170 पॉजिटिव ही थे बिहार में।आज कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 223 पहुँच गया है। 9 और नए मामले सामने आए है। जो बिहार का कोरोना हॉटस्पॉट बना मुंगेर के जमालपुर में सदर बाजार इलाके से संबंधित है। जमालपुर में लगातार कोरोना
पॉजिटिव मरीज मिल रहे है।
शुक्रवार की रात 9 बजकर 35 मिनट पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने 6th अपडेट ट्वीट कर जारी करते हुए 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों मिलने की जानकारी दी। जिसकी संख्या बढ़कर बिहार में 223 में हो गया। जिसमें 6 पुरुष और 3 महिला शामिल है। जिसका कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पुरुषों में जिनकी उम्र 12 साल,42 साल,57 साल,60 साल,62 साल,76 साल है।वही 3 महिला में जिनकी उम्र 25 साल,52 साल, 55 साल है। ये सभी मुंगेर के जमालपुर सदर बाजार के है। इससे पहले भी आज ही एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इतने संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है।
गौरतलब है कि बिहार में कुल 223 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हो गया है। जिसमें मुंगेर के ही 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top