विकासमित्र पति हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका ने इसलिए जंगल में ले जाकर करा दी थी हत्या, प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

#विकास मित्र पति हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में प्रेमिका ने ही करायी थी हत्या

#विकास मित्र ने गिरफ्तार आरोपियों व अपराधी को फांसी की सजा देने की मांग

भभुआ कैमूर : प्यार में जीने मरने की प्रेमी व प्रेमिका कसमें खाते है। प्रेमिका द्वारा प्रेमी द्वारा मना करने के बाद भी आना जाना और बाद उसका साथ नहीं देना प्रेमिका का नागवार गुजरा और प्रेमी को बुलाकर जंगल में घूमने के बहाने के ले जाकर षड्यंत्र के अपराधियों से उसकी हत्या करा दी जाती है। दरअसल यह मामला विकासमित्र के पति हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। प्रेमप्रसंग में ही विकास मित्र के पति की हत्या प्रेमिका द्वारा करायी गयी थी। जिसका पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद खुलासा करते हुए प्रेमिका सहित तीन लोगों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तीनों आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो गांव के है। जिसमें मृतक के प्रेमिका ओरगाई निवासी संध्या देवी पति भरत कुमार मौर्या उर्फ बरिस्टर सिंह, प्रेमिका का पति भरत कुमार मौर्या उर्फ बरिस्टर सिंह पिता स्वर्गीय रामदुलार सिंह,वही तीसरा दवनपुर गांव का अपराधी तूफानी पासवान पिता स्वर्गीय गणेश पासवान बताया जाता है। जिसे पुलिस द्वारा तीनो को जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड का खुलासा कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

 कैमूर एसपी ने बताया कि बीते 18 अप्रैल को अधौरा थाना क्षेत्र के धरती माई के पीछे जंगल में करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक सिर कुचला हुआ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसका पहचान उसके पॉकेट से निकले आधार कार्ड से भगवानपुर थाना क्षेत्र के धरचोली मीरगंज टोला निवासी शिवमूरत राम के पुत्र व जैतपुर कलां पंचायत की विकास मित्र किरण देवी के पति सत्येंद्र राम के रूप में हुई थी।

इस हत्या के मामले में मृतक के पिता द्वारा अधौरा थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।इस हत्याकांड का वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अधौरा व भगवानपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित डीआईयू के पुलिस पदाधिकारियों को रखा गया था। वैज्ञानिक अनुसंधान से इस कांड की जांच के दौरान तीन लोगों ने अपनी 
संलिप्तता स्वीकार की। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 एसपी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में सत्येंद्र की हत्या की गयी थी। जांच के क्रम में मामला सामने आया कि मृतक सत्येंद्र राम का ओरगाई निवासी संध्या देवी के साथ पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था । जिस वजह से दोनों हमेशा मिलते-जुलते थे। मृतक व उसकी प्रेमिका दोनों शादीशुदा थे। फिर भी दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक को लेकर प्रेेमिका के  पति के बीच काफी विवाद भी होने लगा था। इसके बावजूद भी मृतक एवं प्रेमिका का एक- दूसरे से मिलना जुलना बंद नहीं हुआ ।

 मृतक ने प्रेमिका के लिए में भभुआ किराए का एक रूम भी दिलाया था तथा प्रेमिका का पूरा खर्चा भी उठाता था। सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि मृतक के पत्नी विकास मित्र थी। जिसने अपने पति के खिलाफ एक बार भगवानपुर थाने में शिकायत की थी। लेकिन कुछ दिनों से मृतक को अपने घर परिवार से संबंध अच्छा होने लगा। तब प्रेमिका तक खर्चा देना कम कर दिया । जिसके बाद से प्रेमिका को प्रेमी का यह रवैया नागवार गुजरने लगा। फिर भी मृतक अपनी प्रेमिका के भभुआ स्थित किराए के मकान पर बार-बार जाता रहता था । जिसको लेकर प्रेमिका व उसके पति के बीच बराबर विवाद होने लगा । 

प्रेमिका के प्रेमी के रवैये से परेशान होने छुटकारा पाने के लिए योजना बनायी। उसने भगवानपुर थाना क्षेत्र के दवनपुर गांव के कुख्यात अपराधी तूफानी पासवान से संपर्क किया और प्रेमी के हत्या का साजिश रचा। प्रेमिका ने अपने प्रेमी सत्येंद्र राम को प्रेमजाल में फंसा कर 16 अप्रैल भभुआ स्थित किराए के मकान पर बुलाई। जहां पर उसके साथ रात रही। इसके बाद 17 को प्रेमी से घूमने की बात कह बाइक से अधौरा स्थित धरती माई पहाड़ी के पास ले गई।

 जहां पर पहले से ही तूफानी पासवान एवं प्रेमिका का पति भरत कुमार मौर्या उर्फ बरिस्टर सिंह घात लगाए बैठे थे। मृतक अपराधी तूफानी को देखते ही भागने का प्रयास किया। इसपर प्रेमिका ने उसकी हाथ पकड़ ली । जिसके बाद तूफानी ने एक हाथ से गला दबाते हुए दूसरे हाथ में लिए पत्थर से सिर पर कई बार वार करके कूच कर हत्या कर दिया था। अपराधी तूफानी से पूछताछ में पुलिस को इस घटना में दो अन्य व्यक्ति कामेश्वर बिन्द जो पूर्व में नक्सली एरिया कमांडर था एवं मंगरु बिंद का संलिप्त होने का बात बताया था। 

 लेकिन पुलिस जांच में यह बात प्रकाश में आई कि पूर्व से दुश्मनी और नक्सली घटना में तूफानी पासवान को गोली मारी गई थी। उसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उन दोनों का नाम बताया है। एसपी ने कहा कि इस कांड में उन दोनों को निर्दोष पाते हुए छोड़ दिया गया। इस हत्याकांड में प्रयुक्त दो पत्थर को गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किया गया । 

एसपी ने बताया तूफानी पासवान का आपराधिक इतिहास रहा है। जिसके खिलाफ 81 के दशक से अबतक कैमूर एवं रोहतास जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 32 हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित कई मामले दर्ज है।

मृतक सत्येंद्र राम की पत्नी व जैतपुर कलां पंचायत की
विकास मित्र किरण देवी ने अपने पति। के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने मांग की।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top