भभुआ/कैमूर। सासाराम की कोरोना पॉजिटिव महिला का ट्रैवल हिस्ट्री में रांची से लेेेकर कैमूूूर तक कनेक्शन है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, महिला दो मार्च को अपने पति के साथ बेटे से मिलने के लिए रांची गयी थी। रांची में हिंदी पीठ के एक चिकित्सक के पास अपना इलाज करायी थी। 11 मार्च को अपने पति के साथ ट्रेन से रांची से सासाराम अपने घर आयी थी। कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी बेटी का ससुराल है। जहां वह 21 मार्च से लेकर 7 अप्रैल तक रही थी। महिला अपने दामाद के साथ सासाराम से मैजिक से किराना का सामान लाने के साथ आयी थी।
यह भी पढ़े कैमूर में कोरोना की पहली बार दस्तक, मिले 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज,बिहार में आंकड़ा बढ़कर हुआ 162
इसके बाद महिला दामाद के साथ मोटरसाइकिल से 25 मार्च को भभुआ के निजी क्लिनिक में इलाज कराने गयी थी। फिर वह वापस आयी थी। वही सात अप्रैल को वह वापस अपने दामाद के साथ मैजिक से सासाराम चली गयी। जब महिला की तबियत खराब हुई तो दामाद द्वारा अपनी पत्नी को लेकर तीन दिनों पहले सासाराम ले गया था। जहां पत्नी को छोड़ कर वापस आ गया था। लेकिन बीच महिला का कोरोना जांच रिपोर्ट आया तो रोहतास के साथ कैमूर का कनेक्शन होने के बाद हड़कंप मच गया।
कैमूर प्रशासन द्वारा 37 लोगों को चिन्हित कर क्वारन्टीन किया गया और उनके सैंपल लेकर पटना जांच के लिए भेज दिया गया था।जिसका गुरुवार की देर रात तक कैमूर में 8 कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। अब देखना यह होगा कैमूर प्रशासन कैमूर में 8 कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद क्या एक्शन लेती है। किस तरह सख्ती अपनाती है। ताकि कोरोना का संक्रमण और न फैले। हालांकि प्रशासन पहले से ही अलर्ट है।

