पटना/भभुआ। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां पहली बार 8 कोरोना पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया है। जिसमें 5 पुरुष व 3 महिला शामिल है। जिसके बाद कैमूर में हड़कंप मच गया है। कोरोना पॉजिटिव सभी 8 मरीज कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बताये है। कैमूर में कोरोना संक्रमण का मामला सासाराम की कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से हुई है।जिन लोगों में करोना पॉजिटिव का मामला जांच रिपोर्ट में सामने आया है। उसमें पांच पुरुष में बच्चा से लेकर जवान तक है। जिनकी उम्र 4 साल, 12 साल, 17 साल, 24 साल और 35 साल है। वही तीन महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। जिनकी उम्र 17 साल, 18 साल और 18 साल बताया जाता है।
यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 5 वीं कोरोना अपडेट में बिहार में कोरोना के 9 पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें कैमूर जिले के चैनपुर के 8 लोगों का कोरोना पॉजिटिव है। जबकि सिवान में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसका उम्र 20 साल है। कैमूर के कोरोना संक्रमित मरीजों का रोहतास के सासाराम की कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क से संक्रमित हुए है। इसी के साथ बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 162 पहुंच गया है. कैमूर में 8 कोरोना पॉजिटिव केस तो रोहतास के सासाराम में कुल 7 पॉजिटिव केस हो चुका है। अब देखना यह होगा भेजे गए और सैंपल में क्या रिपोर्ट आता है। कैमूर में कोरोना की दस्तक के बाद बिहार के कुल 18 जिले कोरोना प्रभावित हो गए है।


