मोहनियां टोल प्लाजा के कर्मियों का कोरोना की जांच के लिए हुआ थर्मल स्क्रीनिंग

दुर्गावती (कैमूर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिडखिली स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार की देर शाम टोल कर्मियों का एनएच आई के पैरामेडिकल आर एस दास के द्वारा स्क्रीनिंग किया गया. इस दौरान टोल प्लाजा पर उपस्थित सभी टोल कर्मी एवं गाइड विभागीय पदाधिकारी का थर्मल स्क्रीनिंग  किया गया. गौरतलब है कि कोरोना जैसी घातक महामारी के मध्य नजर जहां सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन के बावजूद भी टोल प्लाजा पर टोल वसूली का कार्य बीते 20 अप्रैल से शुरू किया गया है।

यह भी पढ़े : सासाराम में 3 और पुरूष कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर 7, बिहार में कोरोना संक्रमित मामला पहुँचा 153

यह भी पढ़े : जंगली सूअर मारने के दौरान गोली से युवक जख्मी, भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के बाद वाराणसी रेफर 

 उसके बाद से टोल कर्मियों की सुरक्षा के लिहाज से टोल प्लाजा पर कर्मियों को मास्क हाथों में हेड कवर सहित टोल प्लाजा पर सैनिटाइज होने के लिए सैनिटाइजर मशीन का प्रबंध किया गया है.इसके बाद गुरुवार की सुबह से ही स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया गया है इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होने के दौरान सभी कर्मियों का सेनिटाइज करने के बाद उन सभी का स्क्रीनिंग किया जा रहा है इसके बाद ही ड्यूटी पर तैनात किया जा रहा है.इस मौके पर ललित कुमार सिंह अंशु सिंह रजनीकांत धर्मेंद्र गुप्ता सहित कई कर्मियों का स्क्रीनिंग किया गया.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top