सासाराम में 3 और पुरूष कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर 7, बिहार में कोरोना संक्रमित मामला पहुँचा 153

पटना डेस्क। बिहार के रोहतास के सासाराम में दो महिला, दो पुरुष के बाद तीन और पुरुष का कोरोना जांच पॉजिटिव  होने का मामला सामने आया है। इस तरह सासाराम में कुल संख्या बढ़कर 4 से बढ़कर 7 हो गया है। कोरोना पॉजिटिव मिले तीनों पुरुष की उम्र 63 साल,38 साल और 17 साल बताया जाता है। तीनों मरीजों में एक युवक है।ये सभी तीनों संक्रमित मरीज के संपर्क में आये है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 153 हो गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। 
 बिहार में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है।ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में आज यानी गुरुवार को पहली एक महिला पॉजिटिव, दूसरी बार 2 पुरुष पॉजिटिव और तीसरी बार 3 पुरुष के कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया। इसके एक महिला का कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया। वह महिला 36 साल की बतायी गयी है। 

सासाराम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो महिला और 5 पुरुष के साथ बढ़कर अब 7 हो गया है। दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला व 5 पुरुष पहली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। सासाराम के कोरोना संक्रमित मरीजों में चार एक ही परिवार के और तीन पड़ोसी बताये जाते है। 

वही बिहार में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  बढ़कर 153 हो गई है। इससे पहले के चार मरीज मुंगेर से थे। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। जिनकी उम्र 60, 61 और 68 साल है। एक पुरुष भी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसकी उम्र 30 साल है। ये सभी मरीज मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके के रहने वाले हैं। जो जलमालपुर के कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। बिहार में लॉक डाउन के दूसरे चरण में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top