जंगली सूअर मारने के दौरान गोली से युवक जख्मी, भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के बाद वाराणसी रेफर

भभुआ कैमूर।कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। इस लॉक डाउन के बीच एक युवक बंदूक लेकर जंगली जानवर को मारने के लिए रोहतास से कैमूर के जंगलों के लिए आया था। लेकिन युवक जंगली जानवर के मारने के दौरान अपने ही बंदूक की गोली से जख्मी हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के जंगल में जंगली जानवर सुअर मारने के दौरान एक युवक गोली से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के शंकर राम के 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। जख्मी युवक का भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के बाद गम्भीर स्थिति में वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : सासाराम में 3 और पुरूष कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर 7, बिहार में कोरोना संक्रमित मामला पहुँचा 153

यह जानकारी करमचट थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि इब्राहिमपुर के जंगल में एक युवक गोली से जख्मी हो गया है। सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची। जहां युवक गोली से घायल होकर जमीन पर पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जख्मी युवक से जब पूछा गया तो युवक ने कुछ बता नहीं पाया। बस जंगली जानवर सूअर का जिक्र किया। जख्मी युवक के पेट में गोली लगी है और गोली से लहूलुहान हो चुका है।

 जिसके बाद तुरंत जख्मी युवक को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा भभुआ सदर अस्पताल  में प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वही जख्मी युवक के बंदूक को पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। जख्मी युवक किस प्रकार अपने गांव से कैमूर में आया। वह बंदूक की गोली से किस प्रकार जख्मी हो गया। पुलिस कई सवालों के जवाब व जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा जख्मी युवक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top