सासाराम में दो महिला के बाद दो पुरुष पाये गए कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर 4, बिहार में कोरोना मरीजो का आकंड़ा पहुँचा 150

पटना डेस्क। बड़ी खबर आ रही है। बिहार के रोहतास के सासाराम में दो महिला के बाद दो पुरुष का कोरोना जांच पॉजिटिव मिला है। इस तरह सासाराम में कुल संख्या बढ़कर 4 हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पुरुष की उम्र 28 और 20 साल बताया जाता है। जो संक्रमित मरीज के संपर्क में आये है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 150 पहुँच गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। 

 बिहार में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है।ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में दो  पुरुष के कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के पहले एक महिला का कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया। वह महिला 36 साल की बतायी गयी है। सासाराम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो महिला और दो पुरुष के साथ बढ़कर अब 4 हो गया है। दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला पहली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। वही बिहार में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  बढ़कर 150 हो गई है। इससे पहले के चार मरीज मुंगेर से थे। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। जिनकी उम्र 60, 61 और 68 साल है। एक पुरुष भी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसकी उम्र 30 साल है। ये सभी मरीज मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके के रहने वाले हैं। जो जलमालपुर के कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। बिहार में लॉक डाउन के दूसरे चरण में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top