सासाराम में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर पहुँचा 148

पटना डेस्क। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है।ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से एक और महिला का कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। यह महिला 36 साल की बतायी जाती है। सासाराम की कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक से बढ़कर अब दो हो गया है। दूसरी कोरोना पॉजिटिव महिला पहली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। वही बिहार में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  बढ़कर 148 हो गई है। 
यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर दी। प्रधान सचिव ने इसके पहले ट्वीट किया था।जिसमें 4 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की थी। दूसरी बार के ट्वीट में कोरोना केस का अपडेट देते हुए सासाराम में एक और महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए 148 संक्रमित मरीजों की संख्या बताया। इससे पहले के चार मरीज मुंगेर से थे। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। जिनकी उम्र 60, 61 और 68 साल है। एक पुरुष भी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसकी उम्र 30 साल है। ये सभी मरीज मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके के रहने वाले हैं। जो जलमालपुर के कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। बिहार में लॉक डाउन के दूसरे चरण में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जो सरकार को चिंता में डाल रहा है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top