सासाराम रोहतास। रोहतास के सासाराम में कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय महिला की ट्रैवल हिस्ट्री का प्रशासन द्वारा पता लगाने पर 224 लोगों को अब तक चिन्हित किया गया। जानकारी के मुताबिक,महिला का ट्रैवल हिस्ट्री रांची से लेकर कैमूर तक प्रशासन को पता चला है। पिछले दिनों कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बेटी घर से महिला लौटी थी। डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला 12 अप्रैल को रांची से लौटी है। इसके बाद वह कैमूर भी गई थी। इसके अलावा कोई अन्य ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पता चल पाया है। इन दोनों जगहों की यात्रा के दौरान लोगों के संपर्क में आयी।
उनकी खोज करते हुए 224 लोगों को चिन्हित किया गया है। वही महिला के घर के आसपास के एरिया को प्रशासन द्वारा सील करा दिया गया है। पुलिस बल की तैनाती भी जगह जगह की गई है। जिनलोगों को चिन्हित किया गया। उसमें कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार के लोगों के अलावा, इलाज करने वाले डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, इलाज कराने के दौरान संपर्क में आए मरीज और उनके मरीजों के परिवार के सदस्य शामिल हैं।इन सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
एनएमसीएच के 6 डॉक्टरों सहित कुल 7 डॉक्टर, निजी डॉक्टर के पत्नी, ससुर,साला, उसके तीन मेडिकल स्टाफ और उनके परिवार, निजी क्लिनिक में 18 एवं 19 अप्रैल को तथा इसके बाद एनएमसीएच में इलाज के दौरान मिले मरीजो, उनके रिश्तेदार, वार्ड ब्वॉय, नर्स, मेडिकल स्टाफ,पीड़िता के पति, सात बेटे, बेटी दामाद संपर्क में आये हैं। इन सभी को जांच के लिए एनएमसीएच भेजा जा रहा है। एनएमसीएच से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को करीब 48 लोगों के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए हैं।
मंगलवार को भेजे गए 20 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आये। वही एनएमसीएच को 106 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। प्रशासन को कोरोना जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। साथ ही प्रशासन कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद पूरी तरह अलर्ट पर हो गया। लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है।