#कोरोना का मामला आने के बाद प्रशासन उस स्थान के 3 किमी की एरिया को करेगा सील
सासाराम/रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में सासाराम से बड़ी खबर आ रही है। जहां कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। कोरोना का मामला 60 वर्षीय महिला से जुड़ा हुआ बताया है। जिसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद रोहतास जिले के सासाराम में हड़कंप मच गया। कल तक तो रोहतास जिले में एक भी कोरोना का मामला नहीं था। लेकिन आज जैसे कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। तब से प्रशासन अलर्ट पर हो गया है। गौरतलब है पूरे देश दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। यह वायरस भारत में भी काफी तेजी से पांव पसार रहा है। बिहार में भी कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ते जा रहा है। सासाराम में कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद इसकी संख्या बढ़कर पर 114 पहुँच गया है।
बताया जाता है कि रोहतास के सासाराम में यह कोरोना संक्रमण का पहला मामला है। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सीएस ने जिला प्रशासन को आगाह किया।मिली जानकारी के मुताबिक,मरीज के ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में प्रशासन जानकारी प्राप्त करने में जुटी हुई है। महिला का कोरोना जांच के लिए एनएमसीएच जमुहार में लिया गया था। जिसका जांच के लिए पटना के एक लैब में भेजा गया था। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। वही मरीज को आइसोलेट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा जिस स्थान से महिला है उस स्थान के आस पास के एरिया को सील किया जायेगा। ताकि उधर कोई भी आए और न ही जाए। प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

