सासाराम की कोरोना पॉजिटिव महिला का मिला कैमूर से कनेक्शन, प्रशासन हुआ अलर्ट, इतने लोगों को किया गया क्वारेंटाइन

भभुआ कैमूर। बिहार के रोहतास जिला के सासाराम में कोरोना पॉजिटिव महिला के कनेक्शन कैमूर तक पहुँचने का मामला सामने आया है।जिसके बाद कैमूर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सासाराम में मंगलवार को 60 वर्षीय महिला के कोरोना जांच रिपोर्ट आया था। जिसके बाद से ही हड़कंप मच गया।प्रशासन अलर्ट हो गया। महिला के ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने पर प्रशासन जुट गई। बताया जाता है कि सासाराम की कोरोना पॉजिटिव महिला का बेटी का ससुराल कैमूर में होने के बाद उसका कनेक्शन पता चला। जिसके बाद कैमूर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. वही जिला प्रशासन द्वारा जिले के चारो तरफ की सीमा को सील कराया जा रहा है और दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सासाराम के कोरोना पॉजिटिव महिला की बेटी की शादी कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। जब महिला की तबीयत खराब होने की सूचना उसकी बेटी को मिली तो उसका दामाद उसकी बेटी को लेकर सासाराम मिलने के लिए गया था। फिर वहां से वह चला आया था। जब सासाराम में महिला के कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया तो महिला के ट्रैवल हिस्ट्री के माध्यम से कैमूर जिला प्रशासन ने महिला के बेटी के ससुराल चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुँच कर उसके दामाद को खोज निकाला। इसके बाद उसके पांच परिवार व दामाद को पहली बार क्वारन्टीन सेंटर में ले गया। फिर ट्रैवल हिस्ट्री तलाश करते हुए प्रशासन ने बुधवार शाम तक 37 लोगों के क्वारेंटाइन करना बताया जाता है। इसके साथ ही प्रशासन क्वारन्टीन सेंटर में रखे गए सभी का सैंपल जांच के लिए पटना भेजने में जुटा हुआ है। वही कैमूर डीएम ने बताया कि सासाराम की कोरोना पॉजिटिव मरीज का कनेक्शन कैमूर से मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट पर हो गया है। चारो तरफ की सीमाओं को सील करते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गयी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top