Big Breaking : मधुमक्खियों के काटने से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत, 25 लोग घायल, काली मां की पूजा के दौरान हुई आक्रामक

भगवानपुर कैमूर
। कैमूर से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां मधुमक्खियों के काटने से एक 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वही 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर पंचायत के पिहरा का गांव का है। मृतक 68 वर्षीय स्व प्रयाग सिंह कुशवाहा का पुत्र साधु सिंह कुशवाहा बताया जाता है। जो आज ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को गांव के ही काली मंदिर के पूजा में गए थे और इस पूजा में गांव के लोगों ने भी भाग लिया था। 

इसी दौरान मां काली मंदिर के पास नीम के पेड़ में मधुमक्खियों ने अपना छत्ते लगाया था। पूजा के दौरान ही अचानक मधुमखी उड़ने लगी और आक्रामक रूप में होकर लोगों पर हमला करना शुरू दिया। लोगों को दौड़ा दौड़ा कर मधुमक्खियां काटने लगी। इस दौरान मधुमक्खियों ने 25 से 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। 

वहीं एक वृद्ध की मौके पर ही मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। वही सभी घायलों का इलाज गांव एवं भभुआ में जाकर लोग इलाज करा रहे है।वही वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में वृध्द की मौत के बाद कोहराम मच गया और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन ने दी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top