प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक अपने माता पिता के मृत्यु के बाद अपने चाचा-चाची के यहां रहकर अपना जीवन यापन करता था। जो कुदरा में कपड़ा दुकान चलाता था। पुलिस के द्वारा चाचा-चाची से पूछताछ के दौरान बताया गया कि भाई के मृत्यु के बाद उनके पुत्र मनोज पांडेय को उनके द्वारा अपने पुत्र के तरह घर में अपने साथ रखा गया था। बीते रात खाना खाने के बाद सब कोई सो गए। सुबह के पांच बजे लोग उठे तो देखा मनोज पांडे का शव घर मे फंदे से लटका हुआ है।
किस कारण से युवक के द्वारा गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई। इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं है। अचानक ऐसा मामला सामने आने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। तथा इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को ही हो गई। इसके बाद परिवार पुलिस कार्रवाई में न फंसे इसके डर से लोगों के द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस मामले में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद द्वारा बताया गया कि सूचना मिली थी कि एक युवक की हत्या करके उसको चाचा-चाची के द्वारा शव जला दिया गया है। मामले में पुलिस के द्वारा छापेमारी कर चाचा-चाची को हिरासत में लिया गया है। मृत युवक की एक बहन कलकत्ता में रहती है। जो आती है और चाचा और चाची पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराती है। पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।

