भभुआ/कैमूर। सीआईएसएफ का फर्जी सब इंस्पेक्टर बन कर रिटायर्ड बीएमपी के दरोगा की बेटी से 12 लाख रुपये लेकर शादी करने के मामले में खुलासा हुआ है। इस मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब पत्नी ने पति के ड्यूटी पर नहीं जाने परमामले का दो साल बाद खुलासा हुआ। इस मामले में कुदरा के ग्राम रामडिहरा कि निवासी रिटायर्ड बीएमपी दारोगा की पुत्री ने महिला थाने में आवेदन देकर अपने पति एवं पति के बड़े भाई सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिए गए है।
पति नहीं जा रहा था ड्यूटी पर तो हुआ शक
दिए गए आवेदन में बीएमपी के पुत्री के द्वारा कहा गया है कि उनके विवाह की बात चल रही थी। इसी दौरान इनके पिता के द्वारा सीआईएसएफ के लिबास में एक फोटो दिखाई गई। इनके पिता के द्वारा बताया गया कि उक्त युवक सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। जिसके बाद उक्त लड़के से इनकी शादी तय हो गई। शादी में बारह लाख रुपए दहेज के रूप में दिए गए। शादी के 15 दिन के बाद जब पति अपनी ड्यूटी पर नहीं गया तो पत्नी को कुछ संदेह हुआ और पति से पूछा कि वह अपनी ड्यूटी पर क्यों नहीं जा रहे है। जिस पर उनके पति के द्वारा बताया गया कि अधिकारियों से उनकी बात हो गयी है। सेटिंग वेटिंग करा कर सब कुछ ठीक कर लिया है।अभी छुट्टी पर रहेंगे।
टेलर मास्टर को अधिकारी बता कर पत्नी को कराया बात
पत्नी के शव को दूर करने के लिए आरोपी पति द्वारा भगवानपुर के एक टेलर मास्टर को अधिकारी के रूप में बता कर बात भी करवाई गई। जिसके बाद पत्नी को संतुष्टि मिल गयी। लगातार ड्यूटी पर ना जाने पर पत्नी का संदेह गहराता गया और पूरा मामला समझ में आ गया। इसके बाद उक्त युवती के द्वारा मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। वही इस संबंध में कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद के द्वारा आवेदन के बाद
मामला संज्ञान में आया है।जांच की जा रहा है।

