युवक को धक्का मार कर भाग रहे पिकअप को आक्रोशित ग्रामीणों ने पेट्रोल डाल कर फूंका, चालक व खलासी को पीटा

चैनपुर/कैमूर
।कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ हाटा मुख्य मार्ग में घटमापुर गांव में पशु लदे पिकअप के टक्कर से एक युवक घायल हो गया। पिकपक के धक्के से घायल युवक घटमापुर गांव के लक्ष्मण बिंद का पुत्र मुरारी बिंद बताया जाता है। वहीं घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर कर दिया गया। 

धक्का मार कर भाग रहे पिकअप को आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ कर आग लगाकर फूंक डाला।वही चालक और खलासी के साथ मारपीट की गयी। मिली जानकारी के अनुुुसार, पशु लदे पिकअप की टक्कर से सुबह में शौच को जा रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

टक्कर के बाद पिकअप चालक पिकअप को लेकर भाग निकला। लेकिन ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा कर उसे रुकवा कर बाइक से पेट्रोल निकालकर गाड़ी को फूंक दिया एवं मौके पर चालक व खलासी को बंधक बनाकर कर मारपीट किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व खलासी को ग्रामीणों से छुड़वा कर चैनपुर थाने ले गया। 

घायल पिकअप चालक राकेश केसरी जमालपुर, मिर्जापुर ग्राम बहुआर एवं खलासी आशीष बिंद भदोही ग्राम मनसाहपुर के निवासी के द्वारा बताया जा रहा है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह के द्वारा बताया गया कि इस मामले अभी किसी के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top