कैमूर में 4 और प्रवासियों में मिला कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढकर हुआ 91, इतने मरीज हुए है ठीक

भभुआ कैमूर।
कैमूर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तो यह संख्या 100 के करीब पहुँच गया है। कैमूर में बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारन्टीन सेंटर में तो रखा गया लेकिन उनकी लक्षण के आधार पर जब कोरोना सैंपल लेकर जांच करायी तो उसमें कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए। बुधवार को कैमूर में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 91 हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक,  जिले मिले 4 कोरोना मरीज प्रवासी है। जिसमें 3 महुआरी व 1 रुइया से है। 4 प्रवासियो में दो गुजरात से और 2 मुंबई से लौटे है। जिन्हें क्वारन्टीन सेंटर में रखा गया था। जब इनकी जांच कराई गई। कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ गए। 

जिसके बाद इन्हें क्वारन्टीन सेंटर भभुआ के आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया। जहां इनका इलाज किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 91 हो गयी है। जिसमें में 57 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। वही 34 मरीज एक्टिव है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top