नए साल पर दुर्गावती जलाशय का दीदार करने के पहुँचे हजारो लोग,बोटिंग के साथ पिकनिक का उठाया आनंद


रामपुर कैमूर बंटी जायसवाल।
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कैमूर व रोहतास के सीमा पर अवस्थित दुर्गावती जलाशय पर बुधवार को नए साल के मौके पर पिकनीक स्पॉट के रूप में युवकों के लिए खास रहा। यह डैम अपनी रमणियता व प्राकृतिक सुंदरता को ले पूर्व से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। नए साल के अवसर पर यहां पर घूमने, बोटिंग और पिकनीक मनाते हुए एक अलग ही नजारा दिखा। 


बुधवार की अहले सुबह से कोहरे और ठंड के बावजूद भी दुर्गावती डैम को जाने वाली सबार भीतरीबाँध पथ पर दिनभर गाड़ियां चलती रही।कोई बोलेरो, स्कॉर्पियो, पिकअप आदि वाहन से जाते हुए देखे गए। सबसे ज्यादातर बाइक से घूमने व पिकनीक मनाने और बोटिंग के लिए जाने वाले लोगो का ताँता लगा रहा।


दुर्गावती जलाशय पिकनिक मनाने और घूमने वाले पहुचने वाले के गाड़ियों को भीतरीबांध सिंचाई कॉलोनी के पास ही रोक दिया जा रहा था। ताकि डैम पर भीड़ नहीं लगे। लोग पैदल ही जलाशय तक गए। जहां सैलानियों ने डैम का अद्भुत नजारा लिया। साथ बोटिंग का भी नए साल के मौके पर मजे लिया।


 कोई अपने परिवार के साथ तो कोई दोस्तों के साथ पिकनिक में लिट्टी चोखा,पनीर वेज और नॉन वेज सहित कई प्रकार के व्यंजन बना कर उसका स्वाद उठाया। इस दौरान कैमूर,रोहतास सहित कई जिलों के पर्यटक भी डैम पर घूमने लिए पहुंचे थे। हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। समोसा, चाट, छोला की कई तरह की दुकानें भी सजी रही। मेला जैसा भी नजारा देखने को मिला।रोहतास की सीमा पर रोहतास जिले की पुलिस तो कैमूर की सीमा पर कैमूर पुलिस के अलावा वन विभाग की भी पुलिस और जवान तैनात रहे।

करमचट थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि डैम पर जाने वाले लोगों के गाड़ियों को भीतरीबांध सिंचाई कॉलोनी पर रोक दिया जा रहा है। सुरक्षा में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और महिला पुरुष पुलिस जवान की तैनाती हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top