भभुआ कैमूर। कैमूर में बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी के दौरान दो पक्षों में मारपीट के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है। मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वही शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र नौशाद अंसारी के रूप में हुई है।
वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के फ़कराबाद गाँव के समीप रात्रि करीब 2 से 3 बजे एक युवक की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी।जिसके बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आया है कि अभियुक्त एवं मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े है। पूर्व में साथ में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है एवं जेल भी जा चुके हैं। फ़क्राबाद में सभी एक अभियुक्त की जन्मदिन पार्टी में एकत्रित हुए थे जहाँ लड़की छेड़ने को लेकर आपस में विवाद हुआ था। वहीं पार्टी खत्म होने के उपरांत घर लौटने के क्रम में दोनों पक्षों में फ़क़राबाद में पुनः विवाद हुआ।
जिसमे गोली लगने से नौशाद अंसारी पिता निजामुद्दीन अंसारी की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है, एवं घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है, इसके साथ ही अब तक चार संदिग्ध लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
इस घटना को लेकर घटनास्थल पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने पहुंच कर कई बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं FSL टीम के द्वारा भी घटनास्थल से सैंपल भी लिया। ताकि जांच में सहयोग मिल सकें।

