भभुआ डीएसपी ने बेलाव थाने का किया औचक निरीक्षण, कांडो को निष्पादन सहित दिया कई प्रकार का निर्देश


रामपुर कैमूर। 
भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने रविवार की देर शाम को बेलाव थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुपरविजन से संबंधित कागजातों की जांच की। लंबित केसों की भी जांच पड़ताल की। साथ ही उन्होंने हत्या, संगीन अपराध आदि संबंधित मामलों के अनुसंधान में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


उन्होंने थानाध्यक्ष से थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्ती करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएसपी ने शराब मामले पर कहा कि हर हाल में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। इस दौरान डीएसपी ने अपराध और अनुसंधान से जुड़े हर मामले की समीक्षा की। उन्होंने क्राइम कंट्रोल पर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। 


थानाध्यक्ष से कहा कि थानों में लंबित पड़े मामलों को जल्द निपटारा करने की बात कही गई। डीएसपी ने पुलिसकर्मियों को कहा कि वे अपने कार्य के प्रति सजग रहें। ड्यूटी में लापरवाही बतरने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पेंडिग केसों का जल्द से जल्द निष्पादन, पुलिस अपने सूचनातंत्र को विकसित कर अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखें। 


थानाध्यक्ष समन्वय बनाकर जल्द फाइलों का निष्पादन करें। नियमित वाहन चेकिग, पेट्रोलिग, फरार अपराधियों को गिरफ्तारी में तेजी लाए। मौके पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार , एसआई प्रदेश रंजन, परमहंस कुमार, आकांक्षा कुमारी, रोमा कुमारी, एएसआई मुकेश कुमार, रामदयाल यादव, सतेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top