भभुआ कैमूर। कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव में छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और गंडासा से मारपीट हुई। दोनों पक्ष से कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल भभुआ में ईलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद 3 लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायलों में एक पक्ष के जितेंद्र राम का 20 वर्षीय पुत्र शिव कुमार, स्वर्गीय रामवृक्ष राम का 48 वर्षीय पुत्र जितेंद्र भास्कर(अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का प्रतिनिधि), जय राम का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार जगदीश राम का 28 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि और स्वर्गीय राम ब्रिछ का 67 वर्षीय पुत्र जगदीश राम बताये जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से बुचुन राम का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार शिव जतन राम का 65 वर्षीय शिव पुत्र बुचून राम और भीम प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार बताये जा रहे हैं। दोनों पक्षों द्वारा थाने को घटना की जानकारी दे दी गई है ।
घायल मंत्री का प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार भास्कर ने बताया मेरी नातिन शाम में शौच करने गई थी तो उसके साथ विपक्षी पार्टी द्वारा छेड़खानी किया जा रहा था। किसी तरह मामला शांत हो गया तो आज सुबह में वह लोग देख कर बोली बोलने लगा तो उन लोगों को हमलोग समझाने लगे तो उनके द्वारा हम लोगों को लाठी डंडा और गडासा से पिटाई किया जाने लगा। जिसमें हम लोग तरफ के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। हम लोग पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि वैसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।अब देखना यह होगा कि इस घटना में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई किया जाता है।


