कैमूर के नए एसपी ने मां मुंडेश्वरी मंदिर में मत्था टेक किया सपरिवार दर्शन पूजन


धार्मिक न्यास परिषद के सचिव ने नव नियुक्त एसपी को मोमेंटो देकर किया स्वागत

भभुआ कैमूर। कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा का ट्रांसफर वैशाली जिला में हो गए है। कैमूर के नए एसपी के रूप में हरिमोहन शुक्ला ने कमान संभाली है। साल 2024 के अंतिम दिन मंगलवार को कैमूर के नवनियुक्त एसपी देश के प्राचीनतम मंदिरों में शुमार मां मुंडेश्वरी मंदिर में सपरिवार पहुंच कर मत्था टेक कर दर्शन पूजन किया। मंदिर के प्रधान पुजारी उमेश मिश्रा द्वारा नए एसपी को विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चना कराया गया। वही मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक सिंह द्वारा मां मुंडेश्वरी का मोमेंटो देकर स्वागत और सम्मानित किया गया। 

कैमूर के नए एसपी का मोमेंटो देकर स्वागत करते मां मुंडेश्वरी न्यास परिषद के सचिव

नए साल पर मां मुंडेश्वरी दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़ 

बुधवार से नव वर्ष 2025 की शुरुआत हो रही है। इस नए साल का स्वागत और जश्न मनाने के लिए अलग अलग तरीके तैयारियां युवाओ और लोगों द्वारा पहले से ही कर ली गई है। कोई प्रकृति की सुंदर वादियों में दुर्गावती डैम, तेलहाड कुंड,करकट गढ़, धरती माता मंदिर सहित कई स्थानों पर घूमने और पिकनिक का प्लान बनाया है तो किसी ने मां मुंडेश्वरी मंदिर में न्यू ईयर पर दर्शन पूजन कर नव वर्ष मंगलमय की कामना के साथ घूमने और पिकनिक मनाने का प्लान बनाया है। 


मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद के एकाउंटेंट गोपाल कृष्ण ने बताया कि मां मुंडेश्वरी दरबार में नव वर्ष पर कैमूर रोहतास सहित देश के कोने कोने से दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। नव वर्ष 2025 पर मां मुंडेश्वरी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top