5 दिवसीय प्रखंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न, सबार ने हुडरी को ट्राइब्रेकर में 1-0 गोल से हरा कर बना विजेता


नेहरू युवा केंद्र कैमूर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न


Pahal Tak। रामपुर कैमूर (बंटी जायसवाल)। बुधवार को रामपुर प्रखंड के नौहट्टा गांव के प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र,कैमूर के तत्वावधान में शहीद जगदेव क्लब,बहेरी के सहयोग से चल रहे पांच दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (क्लस्टर-भभुआ) का संपन्न हुआ। फाइनल फुटबॉल मैच में ट्राइब्रेकर के माध्यम से सबार ने हुडरी को एक शून्य गोल कर हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 


यह आयोजन अध्यक्ष एवं व्यवस्थापक ओमप्रकाश राम शारीरिक शिक्षक की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भभुआ जिला पार्षद विकाष कुमार उर्फ लल्लू पटेल एवं नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया द्वारा उद्घाटन फीता काटकर की गई।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय गान के बाद फुटबॉल को किक मार कर शुरुआत किया गया। 


 फुटबॉल मैच टूर्नामेंट के फाइनल मैच सबार बनाम हुडरी टीम के बीच मैच खेला गया। 90 मिनट और 40 मिनट के दो बार मैच में टीम बराबर रही। मैच काफी रोमांचक हुआ। जिसके बाद जीत हार का फैसला ट्राइब्रेकर के माध्यम से लिया गया। जिसमें सबार ने हुडरी को 1- 0 गोल से हराकर विजेता बना। 


विजेता और उप विजेता टीम को जिला युवा अधिकारी, लल्लू पटेल, 2 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अन्य खेल के खिलाड़ियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।मुख्य रेफरी की भूमिका में ओमप्रकाश राम, सहायक रेफरी विनोद कुमार गुप्ता एवं अजय निषाद रहे। संचालन हरिश्चन्द्र प्रकाश व शिक्षक मनोज कुमार ने की।खेल समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 

इस खेलकूद प्रतियोगिता अंतर्गत फुटबॉल मैच के साथ रिले दौड़ 400 मीटर  (महिला/पुरुष) का आयोजन किया गया था। जिसमे पुरुष वर्ग में बालकों में हैपी कुमार प्रथम, कृष्णा कुमार द्वितीय, तृतीय स्थान गोवर्धन कुमार ने प्राप्त की। बालिकाओं की 400 मीटर रिले दौड़ में दो टीम थी। जिसमे प्रथम रंजीता कुमारी व द्वितीय  सुनीता कुमारी रही। कबड्डी में सबार बाजार की टीम विजेता तो सबार गढ़ की टीम उपविजेता बनी।


भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का मनोबल बढ़ेगा,बच्चियां भी खेल में शामिल हुई। पांच प्रकार का खेल हुआ। फुटबॉल में सबार और हुड़री के बीच मैच हुआ। ट्राइब्रेकर से सबार ने एक गोल जीत दर्ज की। खेल से शारीरिक मानसिक विकास होगा। मैं चाहता हूं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे जिला से लेकर नेशनल स्तर तक  परचम लहराए। 

वही जिला युवा अधिकारी सुशील करौलिया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजनकर्ता तथा सभी युवा मंडल एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के प्रति भी जागरूक करने की अपील की।


विशिष्ट अतिथि के रूप में भोला बिंद, जिला परिषद सदस्य भभुआ भाग दो ,प्रधानाध्यापक रामकवल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी, डॉ जागेश्वर यादव, पूर्व मुखिया लाल बिहारी सिंह, मनोज सिंह ठीकदार, डॉक्टर हरिश्चंद्र प्रजापति ,विनोद राम ,गुदरी शर्मा, विन्दु साह, , बिरजू पटेल अजय निषाद ,उदय सिंह रामप्रवेश तिवारी, त्रियोगी नारायण सिंह, सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top