मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को अकोढ़ी गांव के 10-12 युवक गांव के नहर के पास टहल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से गलत दिशा में आते हुए बाइक ने दो युवकों में तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिसमें अमित उपाध्याय को सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई थी। सिर फटने से काफी मात्रा में खून बहने लगा था।वहीं दूसरे युवक कृष्णा उपाध्याय को पैर में और कमर में चोट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। जब लोगों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गए तो वहां डॉक्टरों में जांचोपरांत अमित को मृत घोषित कर दिया। वही घायल का इलाज शुरू कर दिया गया।
वही घटना के दौरान आसपास के लोगों व युवकों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार दोनो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। वही लोगों द्वारा बाइक सवार टक्कर मारने वाले युवकों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। शराब पीने की पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराया जाएगा। वही घटना के बाद पूरे अकोढ़ी गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस द्वारा मृतक पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपने की बात कही जा रही थी।
