मोहनियां कैमूर. शुक्रवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामला सामने आने के आरोप में मोहनिया थाने में तैनात एएसआई विजय कुमार निलंबित कर दिया गया.यह कार्रवाई कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने की है. मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 29 और 30 जुलाई को मोहनियां थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की ड्यूटी मोहनिया थाने में तैनात विजय कुमार की थी. लेकिन एएसआई पर आरोप है कि वह पेट्रोलिंग के दौरान लापरवाही बरते.
जिसके कारण बीते 29 और 30 जुलाई की रात थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. अपने मंसूबे में चोर कामयाब होकर फरार हो गए. दरअसल, 29 और 30 जुलाई की रात में मोहनिया थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के नीचे स्थित एटीएम मशीन के शटर को गैस कटर से काट कर एटीएम मशीन को भी काट कर 5400 रूपये की चोरी और सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया.इस मामले की जब एसपी ने एसडीपीओ मोहनिया रघुनाथ सिंह से जांच कराई गई तो मोहनिया थाने में तैनात एएसआई विजय कुमार की पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया. जिसके आरोप में एएसआई विजय कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया.