मोहनियां/कैमूर। ईंट पत्थर से कूच कर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या के एक आरोपित को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वही दो आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपी हरिशंकर निषाद उर्फ चिंटू चौधरी,मोहनियां वार्ड नंबर 6 का निवासी बताया जाता है। जिसके ऊपर की आपराधिक इतिहास दर्ज है। बिहार और यूपी में लूट,डकैती,आर्म्स एक्ट,अपहरण के प्रयास इत्यादि के मामले में पूर्व में जेल चुका है। वही इसके साथी अभी फरार है। यह खुलासा कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने मोहनियाँ थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
यह भी पढ़े : शराब के नशे में हंगामा करने वाला सैप जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, होगा बर्खास्त
कैमूर एसपी ने बताया कि 28 मार्च को मोहनिया थाना क्षेत्र के अवारी गांव के सिवान में एक अर्द्धनिर्मित मकान के टँकी में ईंट से कूच कर एक युवक की हत्या कर दी की ईंट से कुच कर हत्या करने के मामले सामने आया था। मृतक युवक की पहचान उसके पर्स से मिले आधार कार्ड से विजेंद्र बिंद पिता हरिलाल प्रसाद, सराय गांव के रूप में हुई। मृतक का मोबाइल गायब था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान से जांच के क्रम में तीन अभियुक्तों की संलिप्तता आयी।जिसमें एक कि पहचान हरिशंकर निषाद उर्फ चिंटू चौधरी पिता सोहन चौधरी मोहनियां वार्ड नंबर 6 के रूप में हुई।
यह भी पढ़े : कैमूर : दुर्गावती नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत,गांव में मचा कोहराम,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
वही अनुसंधान के दौरान मृतक का भी आपराधिक इतिहास के बारे में पता चला। जो पहले पशु लूट गोली कांड में जेल गया था। वहीगिरफ्तार आरोपी हरिशंकर निषाद उर्फ चिंटू चौधरी,मोहनियां वार्ड नंबर 6 निवासी का काफी पहले से आपराधिक इतिहास दर्ज है। यह बिहार और यूपी में लूट,डकैती,आर्म्स एक्ट,अपहरण के प्रयास इत्यादि के मामले में पूर्व में जेल चुका है। वही मृतक की हत्या शराब के विवाद में ईंट से कूच कर की गयी है। इस घटना का मुख्य सरगना रामप्रवेश चौबे पिता जोखू चौबे,कुढ़नी थाना के सोतवा गांव का निवासी है।
जिस पर मोहनिया थाने में मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम में फरार है।जिसमें उसकी पत्नी प्रतिमा देवी जेल भी गई थी। इस घटना के 1 दिन पूर्व मृतक विजेंद्र बिंद,रामप्रवेश बिंद एक आदमी को शराब के साथ पकड़ने का प्रयास किया था। परंतु वह व्यक्ति भागने में सफल रहा।तब एक साजिश के तहत रामप्रवेश चौबे अपने एवं अन्य सहयोगी चन्द्रशेखर तिवारी रामगढ़ निवासी के साथ गिरफ्तार अपराधी हरिशंकर निषाद उर्फ चिंटू चौधरी के माध्यम से विजेंद्र बिंद को उक्त स्थल पर बुलवाया तथा उसके साथ योजनाबद्ध तरीके से गांजा और शराब पिये।
उसके बाद बिजेंद्र को ईंट से मारकर उसकी हत्या कर दिया।उसके शव को छुपाने की नियत से उक्त मकान के नवनिर्मित टंकी में डाल दिया। वही इस कांड में राम प्रकाश चौबे कुढ़नी थाना सोतवा गांव निवासी एवं रामगढ़ निवासी चंद्रशेखर तिवारी दोनों फरार है। जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

