रामगढ़ (कैमूर): कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन जबुरना गांव में दुर्गावती नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक किशोर नरहन जबुरना गांव के श्यामलाल कुमार के 12 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है। किशोर शनिवार को घर से घूमने के लिए निकला हुआ था।
दो-तीन घंटे बाद राहुल जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे खोजबीन करने लगे।खोजबीन के दौरान परिजनो की पता चला कि राहुल नदी की ओर गया था।लोगों ने नदी तट के किनारे उसे खोजने में जुट गए। तभी नदी के किनारे उसके कपड़े मिला तो शक के आधार पर उसे नदी में डूबने की आशंका जाहिर की हुई।मछुआरों द्वारा नदी में जाल बिछाकर तलाश की गयी।
काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को नदी से निकाले जाने के बाद अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।युवक की मौत से गांव व परिवार में कोहराम मच गया। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।