कैमूर : लॉक डाउन में युवक की ईंट पत्थर से कूच कर हत्या, अर्द्धनिर्मित मकान में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

भभुआ/मोहनियां/कैमूर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया गया है।लोग घरों से नहीं निकले।कैमूर जिले में भी कोरोना वायरस से फैले संक्रमण व बचाव को लेकर लॉक डाउन किया गया। लेकिन फिर भी लोग घरों से बाहर निकल जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लाख समझाने व अपील के बाद भी लोगों द्वारा इसे मजाक में लिया जा रहा है। कैमूर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां लॉकडाउन होने के बाद भी युवक के घर से बाहर निकल जाने पर अपराधियों द्वारा गला घोंट व ईंट पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। जिसका शव गांव के बधार में एक अर्धनिर्मित मकान में मिला। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया और सनसनी फैल गयी।

यह भी पढ़े : लॉक डाउन का यूपी व बिहार बॉर्डर पर कैमूर डीएम व एसपी ने लिया जायजा,अन्य प्रांतों से आने वाले लोगो की जांच शुरू

 मामला कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के सरैयां गांव की है।मृतक युवक सरैयां गांव का विजेंद्र कुमार बताया जाता है। 
मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि गांव के बधार में अर्द्धमकान में जब शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने  शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मोहनियां पुलिस व मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह घटनास्थल पर पहुँचे। जहां घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। वही लोगों द्वारा युवक के शव देखने के बाद ईंट-पत्थर से कुंच-कुंच कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी।पुलिस द्वारा घटनास्थल से जांच के दौरान शराब की बोतल और कुछ गिलास भी बरामद की गई. वही मृतक की पॉकेट से जब पुलिस को आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी मिला। जिससे युवक की पहचान हुई। वही लोगों में कई तरह चर्चा हो रही थी कि पार्टी मनाने के दौरान बकझक हुई होगी। उसी में यह घटना हुई होगी।
वही मौके पर सूचना पर पहुँचे मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शव को देखने के बाद ईंट पत्थर से कूचा गया और उसके शव के पास शराब की बोतलें व कुछ गिलास मिला है। इससे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खाने पीने के दौरान हुई बकझक में युवक की हत्या की गयी होगी। वही मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही खुलासा हो पायेगा। पुलिस जांच कर रही है आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top