लॉक डाउन में यूपी व दिल्ली में फंसे कैमूर के व्यवसाई एवं मजदूर परिजनों घर आने की सरकार से लगाई मदद की गुहार

दुर्गावती (कैमूर)मुबारक अली। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन लागू होने के बाद कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के ब्यवसाई सहित काफी संख्या में लोग दिल्ली , उत्तर प्रदेश व अन्य प्रांतों के शहरों मे फंस गए है. वे लोग अपने घर आना चाहते हैं .लेकिन लाक डाउन के कारण ट्रेन , बस व कोई साधन  उपलब्ध नही होने से वे विवस हो गए. वे सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है.लेकिन लाक डाउन के वजह से न उनका वहां की सरकार मदद कर रही है न बिहार के अधिकारी मदद कर पा रहे है. जबकि उनके सामने खाने पीने की समस्या भी खङी हो गयी है.

यह भी पढ़े : कैमूर : लॉक डाउन में युवक की ईंट पत्थर से कूच कर हत्या, अर्द्धनिर्मित मकान में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खजुरा बाजार निवासी तिलकधारी गुप्ता, सैलेंद्र गुप्ता, बनारसी गुप्ता तीनों ब्यवसाई 17 मार्च को बनारस से ट्रेन पकड़ कर  बरैली पहुंचे.बरैली से वे व्यवसायी कैम्ब्रिज रामपुर पहुंचे. वहां पर पहुंचकर ये व्यवसायी वहां रूककर  व्यवसाय के सिलसिले में वहां के व्यवसायियों से मिले. इस तरह से वहां इनको चार पांच रोज बीत गया.इसी बीच 24 मार्च की रात्रि से सरकार ने देश मे लॉक डाउन  कर दिया. उसके बाद ये व्यवसाई लाला मंगला में आकर रुक गए . तभी से ये व्यवसाई साधन बंद हो जाने के बाद वहीं पर फंसे हुए हैं .वे अपने घर आने के लिए वहां के प्रशासन एवं अपने स्थानीय विधायक से वार्ता किए. लेकिन उनके घर आने के लिए कोई उपाय नहीं हो पा रही है.

यह भी पढ़े : यूपी बिहार बॉर्डर पर कैमूर डीएम व एसपी ने लिया जायजा, जांच शुरू

 व्यवसायियों ने  बिहार सरकार से घर वापसी के लिए गुहार लगाई है. इसी तरह दुर्गावती प्रखंड की सेमरा गांव के करीब 15 लोग  अपने गांव से एक कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली गए हुए थे. लेकिन लॉक डाउन होने के बाद ये लोग पूरे परिवार के साथ दिल्ली मे फंस गए हैं सेमरा गांव के सौऊद आलम ने बताया कि हम लोग 16 मार्च को भभुआ रोड स्टेशन से कालिका मेल पकड़कर दिल्ली पहुंचे थे. 24 मार्च को दिल्ली से मडवाडी वाराणसी ट्रेन टिकट भी कटा लिए थे .इसी बीच 24 मार्च की रात्री से सरकार ने पूरे देश मे लाक डाउन कर दिया।उसके बाद कोई साधन उपलब्ध नही होने के बाद दिल्ली मे हम लोग फस गए .फिलहाल हमलोग बदरपुर मोङ गंज दिल्ली मे ठहरे हुए है.हम लोग घर आना चाहते है. लेकिन कोई साधन नही उपलब्ध होने से फंसे हुए है. निजी साधन से भी आने जाने पर रोक है.इस लिए निजी वाहन वाले भी तैयार नही हो रहे है. इससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.फंसे हुए लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है.
कैमूर लाइव न्यूज़ की ओर से अपील है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की तरफ से जो 21 दिनों का 14 अप्रैल तक लॉक डाउन लगाई है। उसका हर हाल में पालन करना चाहिए। जो जहां है वहां उसे रहने की अपील की गयी है। सरकार के गाइड लाइन का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top