यूपी बिहार बॉर्डर पर लॉक डाउन में बाहर से आने वाले हजारों लोगों की हुई जांच, प्रशासन द्वारा यहाँ रहने व खाने पीने की गई व्यवस्था

दुर्गावती (कैमूर)। कोरोना संक्रमण जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को बचाव के लिए जिला प्रशासन काफी गंभीर है.दिल्ली हरियाणा गाजियाबाद सहित  अन्य राज्यों में काम करने के लिए गए लोग लॉकडाउन के बाद पैदल या अन्य वाहनो से अपने घर लौट रहे है. उन्हें यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा गांव के पास अधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर जांच की जा रही है.एक तरफ देश मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए देश के प्रधानमंत्री 24 मार्च को लॉक डाउन की घोषणा कर दी है .तो दूसरी तरफ लॉक डाउन के बीच  दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान  सहित अन्य राज्यों से बसों, ट्रकों में भरकर तथा पैदल चलकर लोग शनिवार से ही जीटी रोड से भारी संख्या में लोग बिहार सीमा में प्रवेश कर रहे हैं.
                 
जिसे देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा के पास शनिवार से चेक पोस्ट लगाकर वाहनों को रोककर बाहर से आने वाले लोगों को चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच की जा रही है.जांच के बाद वैसे लोगों को आर बी एस पब्लिक स्कूल कुल्हङियां एवं हाई स्कूल धनेछा में आइसोलेशन किया जा रहा है. जहां पर उन लोगों के लिए भोजन  पानी तथा चिकित्सीय व्यवस्था की गई है.जीटी रोड पर लोगों की भीड़ ही भीड़ दिख रही है .बार्डर पर लोगों को रोककर कई लेनों में कतार में खड़ा करा कर लोगों की जांच किया जा रहा है.मिली जानकारी के अनुसार कल से अब तक युपी के रास्ते से बिहार मे प्रवेश करने वाले लोगों का चिकित्सको द्वारा करीब पांच हजार लोगों का स्क्रीनिंग की गयी.
बताते चलें कि पूरे देश में लाक डाउन की घोषणा होने के बाद शनिवार से काफी संख्या में लोग दिल्ली  सहित अन्य प्रांतों से बिहार सीमा में प्रवेश करने लगे. जिसे देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी डाक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा आने वाले लोगों की जांच के लिए बार्डर पर चेक पोस्ट स्थापित की गई. जहां पर चार शिफ्टों में अधिकारियों एवं चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई.तभी से बॉर्डर पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. मौके पर जिलाधिकारी व एसपी सहित जिले के वरीय अधिकारी चिकित्सकों की टीम के साथ मौजूद है.
जांच टीम बाहर से आने वाले लोगों की रात दिन जांच कर रहे हैं तथा उनको रूकने एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है. मौके पर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं एसपी दिलनवाज अहमद खुद रह कर बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराने के लिए कैम्प किए हुए हैं. जरूरत के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं. हालांकि  बाहर से आने वाले लोगों में ज्यादा संख्या मजदूरों की है . दर्जनों की संख्या में छोटे वाहन से लेकर बड़े वाहन चेक पोस्ट खजुरा के पास रुके हुए देखे गए .
यहां पर हालात जिस तरह से देखने को मिल रही है. लोगों में के अंदर  में डर की संभावना बनती जा रही है .लोगों का कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री के एक आह्वान पर लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों में रह रहे हैं .और रोड पर लोग जरूरत के अनुसार निकल रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ बाहर से आने वाले सैकड़ों की संख्या में मजदूर एवं अन्य लोग कोरोना वायरस का संक्रमण लेकर दो चार भी चले आए  तो हालात  कैमूर में बेकाबू भी हो सकता है.
जितनी संख्या में लोग बाहर से आ रहे हैं उस हिसाब से अगर उन सभी लोगों को रोककर ठहराव कराए जाने लगेगा तो यहां स्कूल  की भी कमी पड़ सकती है. क्योंकि बाहर से आने वाले लोगों की संख्या हजारों में है और  प्रधानमंत्री के लॉक डाउन का मकसद दिल्ली के बाद अब  यूपी-बिहार सीमा पर खजुरा के पास भी  दिखने लगा है .

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top