यूपी बिहार बॉर्डर पर लॉक डाउन का कैमूर डीएम एवं एसपी ने लिया जायजा,अन्य प्रांतों से आ रहे लोगों की जांच शुरू

दुर्गावती (कैमूर) ।  यूपी बिहार बॉर्डर पर ग्रामीण इलाके का शनिवार को कैमूर डीएम  डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी दिलनवाज अहमद ने पहुंच कर जायजा लिया.इस दौरान अधिकारियों ने युपी से बिहार की तरफ आ रही एक बस को रोक कर उसमे सवार लोगों का जांच पड़ताल किया गया.उसके बाद आए हुए सभी अधिकारियों ने आरबीएस पब्लिक स्कूल कुल्हङियां एवं इंटर स्तरीय विद्यालय धनेछा का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़े : कैमूर : लॉक डाउन में युवक की ईंट पत्थर से कूच कर हत्या, अर्द्धनिर्मित मकान में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

निरीक्षण के बाद  जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने आर बी एस पब्लिक स्कूल एवं धनेछा इंटर स्तरीय विद्यालय को आइसोलेशन वार्ड तथा यूपी बिहार बॉर्डर पर खजुरा के पास चेक पोस्ट बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. बार्डर के चेक पोस्ट पर चिकित्सा पदाधिकारी के साथ चार शिफ्ट में पुलिस एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. इस चेक पोस्ट पर दिल्ली यूपी सहित अन्य जगहों से आने वाले लोगों की जांच की जाएगी.इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार राउत ,डीएसपी रघुनाथ सिंह, वीडीओ प्रशांत कुमार प्रसून, सीओ अरविंद कुमार, थाना अध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top