लॉक डाउन में शराब के नशे में हंगामा करने वाला सैप जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, होगा बर्खास्त

भभुआ कैमूर। पूरे देश में कोरोना को लेकर लॉक डाउन है। जिसमें लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों में दुबके हुए हैं।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन लोगों को लॉक डाउन का पालन कराने के लिए लगी हुई है। लेकिन इस लॉक डाउन के बीच शराब के नशे में हंगामा करने वाले सैप जवान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मामला कैमूर जिले के अधौरा बाजार का है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को शराब के नशे में हंगामा करने वाले सैप जवान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सैप जवान अधौरा थाने के लोहरा पिकेट पर तैनात था।

गिरफ्तार सैप जवान दयानंद खरवार बताया जाता है। जो शुक्रवार को किसी काम से पुलिस पिकेट से अधौरा बाजार गया था। वहां वह शराब पीकर नशे में ही बाजार व पंचायत भवन के सामने हंगामा करने लगा। जब जवान को शराब के नशे में हंगामा करते देख किसी व्यक्ति द्वारा कैमूर को एसपी फोन कर सूचना दी गई। जिसके बाद कैमूर एसपी ने तुरंत अधौरा थाने के थानाध्यक्ष को फोन कर इसकी जानकारी दी।

 जिसके बाद एसपी के निर्देश पर अधौरा थानाध्यक्ष आमोद कुमार मौके पर पहुंचकर नशे में रहे सैप जवान को पकड़ कर थाने लाया गया। जहां जवान का ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच में  शराब पीने की पुष्टि हुई।इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। वहीं इस मामले में कैमूर एसपी का कहना था कि सैप जवान के शराब के नशे में होने की पुष्टि हो गई है। इस मामले में सैप जवान को बर्खास्त किया जायेगा। जिसका आदेश जारी किया जा रहा है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top